Breaking News

बरसात से पहले धमतरी को जलभराव मुक्त बनाने में जुटे निलेश लुनिया, दिन-रात चल रहा महाअभियान


बरसात की पहली बूंद गिरने से पहले ही धमतरी नगर निगम ने शहरवासियों को राहत देने की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है.... नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष निलेश लुनिया के नेतृत्व में शहरभर में विशेष स्वच्छता एवं नाला सफाई अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है..... यह सिर्फ सफाई अभियान नहीं, बल्कि आम जनता को जलभराव, गंदगी और बीमारियों से बचाने की एक दूरदर्शी मुहिम है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है.... शहर के प्रमुख नालों और नालियों की व्यापक सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि बरसात के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े..... सोरिद नाला, पीडी नाला और बाकरे नाला से लेकर मुजगहन इलाके तक सफाई कार्य लगातार जारी है.... नालों में जमी गाद, मिट्टी और कचरे को निकालकर पानी के बहाव को सुचारू बनाया जा रहा है.... स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष निलेश लुनिया ने बताया बीते एक माह में शहर के 40 वार्डों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया है, जहां 60 से अधिक ट्रिप मलबा निकालकर नालों और नालियों को साफ किया जा चुका है.... आने वाले 15 दिनों में 30 से 40 अतिरिक्त ट्रिप मलबा हटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बरसात के समय जलभराव की समस्या लगभग समाप्त हो सके...... सुंदर पान ठेला से मेहताब सिंह गैरेज तक, सिहावा चौक से रिलायंस पेट्रोल पंप तक तथा अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट मोड़ तक स्थित प्रमुख नालियों की सफाई को प्राथमिकता दी जा रही है..... निगम की पूरी टीम लगातार मैदान में उतरकर काम कर रही है ताकि बारिश शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे हो सकें..... इस विशाल अभियान में चैन माउंटेड मशीन, जेसीबी, चार ट्रिपर, ट्रैक्टर, 16 छोटा हाथी वाहन और सफाई अमला पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है..... शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से शाम तक सफाई कार्य जारी है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा....… निलेश लुनिया ने शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जवाबदेही है..... उन्होंने लोगों से नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया...... उन्होंने कहा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ धमतरी का सपना तभी साकार होगा, जब प्रशासन और जनता मिलकर काम करेंगे..... यही वजह है कि नाला सफाई के साथ-साथ निगम द्वारा सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है.... धमतरी को जलभराव मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में चल रही यह मुहिम नगर निगम की प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष निलेश लुनिया की सक्रिय कार्यशैली का प्रमाण मानी जा रही है.... बरसात से पहले शहर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे ये प्रयास निश्चित रूप से आम जनता के लिए राहत और भरोसे की बड़ी सौगात साबित होंगे।



Show comments
Hide comments
Cancel