Breaking News

छाती की धरती से मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, नगर पंचायत, सड़क और स्कूल भवन की घोषणा से खिल उठे चेहरे


धमतरी जिले के ग्राम छाती में रविवार को आयोजित चंद्रनाहू कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के केंद्रीय महाधिवेशन में विकास, सामाजिक एकता और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला...... कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का समाजजनों और क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया...... मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया और कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण मौजूद रहे.....

महाधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर लोगों को बड़ी सौगात दी...... उन्होंने छाती से झुरा नवागांव तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की...... इसके साथ ही क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण की भी घोषणा की गई...... मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है...... उन्होंने कहा कि छाती ग्राम की आबादी पांच हजार से अधिक होने के कारण इसे भविष्य में नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा..... मुख्यमंत्री की इस बड़ी घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी...... मुख्यमंत्री की घोषणाओं को क्षेत्रवासियों ने विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उनका स्वागत किया..... लोगों का कहना है कि सड़क, शिक्षा और नगरीय सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के लागू होने से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा..... कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, चंद्रनाहू कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.... महाधिवेशन के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई.... मुख्यमंत्री के दौरे और विकास संबंधी घोषणाओं से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला..... वही कार्यक्रम के अंत में समाजजनों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उम्मीद जताई।



Show comments
Hide comments
Cancel