Breaking News

मेडिकल मुलाहिजा के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ गांजा तस्करी का आरोपी, पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी लापरवाही



धमतरी पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है..... बीते कुछ समय में कभी राहगीरों के साथ कथित सख्ती और बर्बर व्यवहार को लेकर, तो कभी पीड़ितों की शिकायतों पर समय पर एफआईआर दर्ज नहीं करने के आरोपों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठती रही हैं..... अब एक और ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय भी बन गया है..... गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, वह भी तब जब उसे मेडिकल मुलाहिजा के लिए अस्पताल लाया गया था..... जिस आरोपी को पुलिस ने बड़ी मेहनत से गिरफ्तार किया था, वही आरोपी पुलिस जवानों की मौजूदगी में आंखों के सामने से निकल गया और पुलिस देखते रह गई...... मामला धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र का है..... जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी पलाश गजभिए को सिहावा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था..... न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत उसे मेडिकल जांच के लिए नगरी अस्पताल ले जाया गया था..... लेकिन अस्पताल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, यह अब बड़ा सवाल बन गया है..... आरोपी के भागते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया..... वायरलेस सेट गूंज उठे, अधिकारियों को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया.... लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या आरोपी को पर्याप्त सुरक्षा घेरे में नहीं रखा गया था ? क्या अस्पताल ले जाते समय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया ? अगर एक गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से भाग सकता है, तो आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या भरोसा किया जाए ? यही वजह है कि यह मामला अब सिर्फ एक आरोपी के फरार होने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि धमतरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर बहस का मुद्दा बन गया है..... सोशल मीडिया से लेकर आम चर्चाओं तक लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा ? सबसे दिलचस्प बात यह है कि हाल के महीनों में धमतरी पुलिस कई मामलों को लेकर विवादों और सवालों के केंद्र में रही है.... ऐसे में यह नई घटना पुलिस की छवि पर एक और बड़ा धब्बा साबित हो सकती है..... फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और दावा कर रही है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.... लेकिन जब तक आरोपी पुलिस की पकड़ में वापस नहीं आता, तब तक यह सवाल हवा में तैरता रहेगा आखिर पुलिस की गिरफ्त से निकला यह आरोपी कहां है, और उसकी फरारी के पीछे सिर्फ उसकी चालाकी थी या किसी की लापरवाही भी ?



Show comments
Hide comments
Cancel